बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम के वार्षिक उत्सव के तीसरे दिन संतों ने प्रवचन के माध्यम से गुरु महिमा और भक्ति का महत्व बताया। रायबरेली से आए कार्यक्रम अध्यक्ष स्वामी ज्योतिर्मानंद सरस्वती ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के गीता उपदेश से अर्जुन का मोह भंग हुआ। बृजघाट से आए स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती ने गुरु कृपा को ईश्वर प्राप्ति का मार्ग बताया। स्वामी अक्षयानंद महाराज और नरेश शास्त्री ने भी गुरु कृपा पर प्रवचन दिए। राधा संकीर्तन मंडल ने संतों का सम्मान किया। मंत्री अनिल अग्रवाल ने बताया कि रविवार और सोमवार को को दमा की दवा निशुल्क वितरित की जाएगी। इस दौरान अध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, दीपेश खंडेलवाल, शशिकांत मोदी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: आनंद आश्रम के वार्षिकोत्सव में गूं...