बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। ब्लॉक कार्यालय सभागार में सोमवार को एक अक्टूबर से शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। एडीओ पंचायत राजीव शर्मा ने पंचायत सफाई कर्मचारियों, सचिवों, सहायकों और ग्राम प्रशासकों को गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों और गलियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, जलभराव दूर करने, नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराने पर जोर दिया। बैठक में अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ भी ली। एडीओ ने बताया कि अभियान एक से 31 अक्टूबर तक और दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ने बताया कि खाज-खुजली समेत संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से घरों के आसप...