Bareily News: संक्षेप
बरेली, जुलाई 23 -- Bareily News: मीरगंज। थाने में कानून व्यवस्था, त्योहारों पर सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को लेकर गुरुवार को सिविल डिफेंस की बैठक हुई। एसओ रवि कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में आपसी समन्वय से आपातकालीन स्थितियों, आपदाओं और त्योहारों के दौरान सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों द्वारा पुलिस की सहायता करने की रूपरेखा तैयार की। लोगों को सुरक्षा नियमों, यातायात प्रबंधन और अपराध नियंत्रण के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया। एसओ ने किसी भी अप्रिय घटना, अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.