बरेली, अगस्त 27 -- Bareily News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक में बरेली को नाथ नगरी के रूप में पहचान दिलाने के प्रयासों के लिए बृजवासी लाल अग्रवाल उर्फ बिट्टू भैया को सम्मानित किया गया। प्रांतीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि किसी कार्य को पूरी शिद्दत और संकल्प के साथ किया जाए तो मुश्किल लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं। राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि बृजवासी लाल अग्रवाल ने वर्ष 1990 में बरेली को नाथ नगरी के रूप में पहचान दिलाने का विचार आगे बढ़ाया था। लंबे प्रयासों के बाद आज बरेली की पहचान देशभर में नाथ नगरी के रूप में स्थापित हो चुकी है। महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद नाथ नगरी के विकास के प्रयासों को गति मिली। बैठक में मध्या...