बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। जोगी नवादा स्थित श्री बाबा वनखंडीनाथ मंदिर परिसर में रविवार को श्री रामलीला समिति की ओर से 101 बेटियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समिति के संयोजक गिरधारी लाल साहू 'पप्पू' के नेतृत्व में हुए इस जनकल्याणकारी आयोजन में 101 दूल्हे घोड़ों पर सवार होकर बारात लेकर पहुंचे। सुरेश शर्मा नगर स्थित मेला संरक्षक धर्मेंद्र राठौर 'रिंकू' के निवास से बैंड-बाजों के साथ बारात निकाली गई। मंदिर परिसर पहुंचने पर बारात का स्वागत किया गया। मेला संरक्षक धर्मेंद्र राठौर 'रिंकू' ने बताया कि मंदिर परिसर में ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। यह भी पढ़ें- Bareily News: जोगी नवादा में 101 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और स...