Bareily News: श्री बांके बिहारी मंदिर में छप्पन भोग व भजन संध्या
बरेली, सितम्बर 30 -- Bareily News: राजेंद्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में मंगलवार को श्री राधा कृष्ण छप्पन भोग सेवा परिवार एवं श्री बांके बिहारी कल्याण समिति की ओर से छप्पन भोग अर्पित किए गए। बरेली गूंज गर्ल्स की प्रियंका शर्मा, किरण बिष्ट, अक्षिता बाजपेयी, मानसी गर्ग और मानसी भदौरिया ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबोया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अश्वनी अरोरा, विजय बंसल, विजय गुप्ता, मनोहर धीरवानी, होशियार सिंह और संजीव गुलाटी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: रासलीला में राधा-कृष्ण के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए भक्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.