Bareily News: श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ
बरेली, नवम्बर 13 -- Bareily News: राजेंद्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन वृंदावन धाम से आए कथा व्यास सत्येंद्र मोहन शास्त्री ने भागवत महात्म्य और धुंधकारी की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और एकाग्रता से भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इससे पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा प्रतिदिन शाम पांच से रात 8:30 बजे तक होगी। यजमान हेमलता सक्सेना ने भागवत जी की आरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान विनोद ग्रोवर, अश्वनी अरोड़ा, विजय गुप्ता, विजय बंसल, मनोहर धीरवानी और होशियार सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.