बरेली, अक्टूबर 5 -- Bareily News: नवाबगंज। सुड़ियावा गांव में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान पूरा गांव राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा।सिर पर कलश धारण किए महिलाओं और युवतियों की टोली के साथ श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भजनों के बीच निकली कलश यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजकों ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का पर्व है। इस दौरान गौरी गंगवार, ब्रजेश गंगवार, दिनेश गंगवार, नरेश गंगवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लेखराज गंगवार, रोहित गंगवार, भानु गंगवार, रंजीत गंगवार, सर्वेश ग...