Bareily News: श्रीकृष्ण लीला के बाल कलाकार हुए सम्मानित
बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: बरेली। अवधपुरी कॉलोनी, सुभाष नगर स्थित नवदुर्गा श्री हरे राम नवदुर्गा मंदिर में सात दिवसीय श्रीकृष्ण लीला का रविवार को पुरस्कार वितरण एवं कलाकार सम्मान समारोह हुआ। श्री हरे राम ग्वाल बाल भगवती सेवा समिति के 46वें वार्षिकोत्सव के तहत आयोजित समारोह में बाल कलाकारों ने भावपूर्ण प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट अभिनय के लिए अंकित माहेश्वरी, आयुष शर्मा, वरुण शर्मा, रोहित गोस्वामी, काजल सक्सेना, आयुषी, रोशनी, आराध्या शर्मा समेत अन्य कलाकारों को सम्मानित किया गया। सुंदर रूपसज्जा, निर्देशन, भोजन, प्रकाश, ध्वनि, वेशभूषा और जल व्यवस्था में सहयोग करने वालों को भी पुरस्कार दिए गए। इस दौरान धार्मिक पत्रिका 'शंखनाद' के आगामी अंक का विमोचन हुआ। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.