बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: जल जीवन मिशन के तहत जिले में प्रशिक्षित 9250 महिलाएं फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता की जांच कर रही हैं। सुजलाम शक्ति समूहों से जुड़ी ये महिलाएं पानी की शुद्धता पर नजर रखने के साथ लोगों को सुरक्षित पेयजल के इस्तेमाल और पानी बचाने के लिए भी जागरूक कर रही हैं। जल जीवन मिशन 1.0 में प्रत्येक राजस्व गांव से पांच महिलाओं को जल गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रशिक्षित किया गया था। अब यही प्रशिक्षित महिलाएं जल जीवन मिशन 2.0 के तहत सुजलाम शक्ति समूह के रूप में गांवों में पेयजल गुणवत्ता की निगरानी कर रही हैं। जिले में कुल 1850 राजस्व गांवों की 9250 महिलाओं को जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया है। यह महिलाएं फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से पानी में आयरन, नाइट्रेट, क्लोराइड समेत विभिन्न अशुद्ध...