बरेली, जुलाई 14 -- Bareily News: कस्बे में रामलीला मैदान के पास लगने वाली एकता विकास मनोरंजन प्रदर्शनी की अनुमति प्रशासन ने रद्द कर दी है। प्रशासन ने यह कार्रवाई लोगों के कड़े विरोध को ध्यान में रखते हुए की है। कुछ लोग कस्बा के रामलीला मैदान के पास एक विकास मनोरंजन प्रदर्शनी नाम पर नुमाइश लगाने की तैयारी कर रहे थे। भाजपा नेता राम प्रकाश गुप्ता, लक्ष्मी देवल और केसरी लाल वर्मा ने इस प्रदर्शनी को एक नई परंपरा बताते हुए कड़ा विरोध किया। सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर युक्त शिकायती एसओ को देकर परमिशन को निरस्त करने की मांग की थी।पुलिस ने गत दिनों एसडीएम को रिपोर्ट भेजी। पुलिस की आख्या पर संज्ञान लेकर एसडीएम ने प्रदर्शनी की अनुमति रद्द कर दी। पिछले साल भी कुछ लोगों ने ऐसी ही प्रदर्शनी लगाने का प्रयास किया था। लेकिन विरोध होने पर प्रशासन ने उसे बंद...