बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: शीशगढ़। थाना क्षेत्र के गांव टांडा छंगा में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाया। चोर दोनों घरों के ताले काटकर लाखों के गहने, नकदी और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित परिवारों ने घटना की शिकायत चौकी टांडा छंगा पुलिस से की है। पीड़ित अर्श पुत्र रशीत निवासी टांडा छंगा ने पुलिस को बताया कि उसकी नानी की तबीयत खराब थी, इसलिए सोमवार को घर में ताले डालकर परिवार सहित नानी के घर गए थे। रात में अज्ञात चोर मकान के ताले काटकर घर में घुस गए और संदूक के ताले काटकर 5 हजार रुपये नकद और एक जोड़ी सोने के कुंडल चोरी कर फरार हो गए।

पहले घर से नकदी और सोने के कुंडल चोरी दूसरे पीड़ित इमरान पुत्र मोहम्मद नबी निवासी टांडा छंगा ने बताया कि चोरी उसके भाई के घर में ह...