बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: शीशगढ़। चोरों ने एक ही रात में तीन बंद मकानों को निशाना बनाकर नकदी गहने समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। ग्रामीणों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के गांव मवई जरेल निवासी हरजिंदर परिवार के साथ रुद्रपुर की एक क्रैकर फैक्टरी में कार्यरत हैं। चोर गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने कमरों और अलमारी के ताले काटकर करीब तीन लाख रुपये के गहने और पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरों ने गांव के ओमाचरण व पूरनलाल के घर में भी चोरी की है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कोडरमा में एक ही रात तीन घरों से लाखों के जेवर और पैसे चोरी ओमाचरण ने बताया कि चोर उनके घर से सात लाख के गहने, पीतल के बर्तन और अस्सी हजार रुपये चोरी कर ले गए। राधेश्याम पुत्र पूरनलाल के घर से चोर...