बरेली, जुलाई 3 -- Bareily News: शीशगढ़, संवाददाता। कस्बा शीशगढ़ के मोहल्ला नई बस्ती में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज को जाने वाले मुख्य मार्ग बदहाल है। किसान नेता मोहम्मद दानिश ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत कर सड़क निर्माण की मांग की है। शिकायत में कहा है कालेज जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह कीचड़ और फिसलन होने से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के कारण मार्ग की स्थिति और अधिक खराब हो गई है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।मोहम्मद दानिश ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर डीएम, मुख्यमंत्री को टैग किया है। उन्होने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: डीएम अंकल! टूटी स...