बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। कस्बे के बाईपास स्थित शिव मंदिर पर बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की।भंडारे में भाजपा एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, भाजपा नेता भुवनेश गंगवार तथा एमएल मौर्य ने भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।भंडारे के आयोजन में चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य, राघवेंद्र पाठक, राजू मौर्य, राजकुमार कश्यप, अमित उपाध्याय आदि का सहयोग रहा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...