बरेली, अक्टूबर 3 -- Bareily News: बरेली। श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से बाबा त्रिवटीनाथ कृष्ण कथास्थल पर रासलीला एवं भक्त लीला के तीसरे दिन शुक्रवार को शिव-पार्वती विवाह का मंचन किया गया। वृंदावन से आए स्वामी देवकीनंदन महाराज की मंडली ने सती के त्याग, दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती के रूप में सती के पुनर्जन्म और घोर तप के बाद शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग प्रस्तुत किया। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और डमरू के साथ भक्तों ने जयकारे लगाए। गुब्बारे, टॉफियां, खिलौने और प्रसाद वितरित किया गया। मीडिया प्रभारी कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को शाम छह से रात 9:30 बजे तक श्री खाटू श्याम चरित्र की लीला होगी। यह भी पढ़ें- Badaun News: शिव विवाह पर निकली भव्य बारात, महाकाली अखाड़े ने बांधा समां यजमान सौरभ मेहरोत्रा, अनिल अग्रवाल और राजीव अग्रवाल समेत ...