Bareily News: शिव कथा में माता पार्वती जन्म प्रसंग सुनाया
बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: हार्टमैन कॉलेज रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से आयोजित भगवान शिव कथा के चौथे दिन माता पार्वती का जन्मोत्सव मनाया गया। कथा व्यास डॉ. सरवेश्वर महाराज ने हिमवान और मैना की 27 वर्षों की तपस्या और माता पार्वती के जन्म का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति स्वरूपा माना गया है। आज नारी को अपने भीतर की शक्ति और गरिमा को पहचानने की जरूरत है। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी हरीश भट्ट, शेर सिंह गंगवार, निशांत चौहान, धर्म प्रकाश, लाखन सिंह गंगवार, मुदित मिश्रा आदि मौजूद रहे। रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.