बरेली, अगस्त 4 -- Bareily News: गुलड़िया/आंवला। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में खूब भीड़ उमड़ी। बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। ​गुलड़िया के प्रसिद्ध प्राचीन संयुक्त गौरी शंकर प्रतिमा पर सावन के पहले ही सोमवार को भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने बम भोले के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया। यहां प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम ई पूर्णिमा सिंह, एसपी साउथ डॉ. अंशिका वर्मा ने जलाभिषेक किया। यहां दिनभर जलाभिषेक करने वालों की भीड़ जुटी रही। यह भी पढ़ें- Sambhal News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, उमड़े श्रद्धालुश्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना आंवला नगर के पुरैना मंदिर और मनौना शिव मंदिर समेत सभी प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। वहीं, भमोरा से डाक कांवड़ वाले भक्तों का जत्था गुजरा। सोमवार की दोपहर ...