बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: भुता ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक संकुलों की एक दिवसीय कार्यशाला बीआरसी फैजनगर में आयोजित हुई। इसमें नवंबर में होने वाली निपुण असेसमेंट परीक्षा में ब्लॉक और जिले को प्रथम स्थान दिलाने की रणनीति पर चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कमल भारती ने बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी प्रयासों की जानकारी दी। एआरपी विकास शुक्ला, माया भवानी और विमल अवस्थी ने शिक्षक संकुलों की मासिक बैठकों की भूमिका पर चर्चा की। एलएलएफ की ब्लॉक समन्वयक नेहा ने शिक्षक संकुलों के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझाया। कार्यशाला में अनिल कुमार गंगवार, प्रमोद कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। इसमें ब्लॉक के 60 शिक्षक संकुलों ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...