Bareily News: शिक्षकों की नियुक्ति से पदोन्नति तक, कार्य परिषद की बैठक में होंगे अहम फैसले
बरेली, अक्टूबर 30 -- कार्य परिषद की बैठक में शिक्षकों से जुड़े प्रस्ताव Bareily News: एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक शुक्रवार, 30 अक्तूबर को होगी। कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शिक्षकों की नियुक्ति, पदोन्नति और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे। बैठक के एजेंडे में पिछली कार्य परिषद की बैठक के कार्यवृत्त के अनुमोदन और लिए गए फैसलों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा भी शामिल है। बैठक में संविदा पर कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदनाम को बदलकर टीचिंग असिस्टेंट ग्रेड-1 और टीचिंग असिस्टेंट ग्रेड-2 करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा एडजंक्ट प्रोफेसर, प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस और प्रोफेसर ऑफ एमिनेंस की नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव भी एजेंडे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.