बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: बरेली। सीबीगंज के मथुरापुर में बिजली चोरी की शिकायत पर विद्युत निगम की प्रवर्तन टीम जांच के लिए पहुंची। हालांकि, टीम को मौके पर कोई बिजली चोरी नहीं मिली और उसे खाली हाथ लौटना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक दो दिन पूर्व विद्युत निगम के प्रवर्तन कार्यालय में शिकायत सीबीगंज के मथुरापुर निवासी एक युवक ने अपने क्षेत्र में बिजली चोरी होने की जानकारी दी थी। शिकायत के आधार पर बुधवार को टीम मथुरापुर पहुंची और बताए गए स्थान पर चेकिंग की। गहन चेकिंग के बावजूद टीम को बिजली चोरी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। काफी देर बाद टीम को वापस लौटना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...