बरेली, अगस्त 28 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। सैंजना गांव के प्रेमपाल को उधार के रपये न देने वाली की शिकायत करना महंगा पड़ गया। प्रेमपाल का आरोप है कि गांव के राम किशोर पर उसके 14000 रुपये उधार हैं। कई बार मांगने पर भी रामकिशोर ने रुपये नहीं लौटाए। रुपये न मिलने पर प्रेमपाल ने गत दिनों मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को पोर्टल पर कर दी। शिकायत करने से रामकिशोर नाराज हो गया। राम किशोर ने अज्ञात साथी के साथ मिलकर घर जा रहे प्रेमपाल को गुरुवार की रात में 9.30 बजे सिंधौली गांव में पुल पर बाइक से गिराकर लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटा। इससे वह चोटिल हो गए। राहगीरों ने उन्हें बचाया। आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने आरोपी राम किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...