बरेली, अक्टूबर 23 -- Bareily News: शाही। शाही कस्बा में एक मकान में करीब 5.40 बजे जोरदार धमाका हो गया। धमाके से मकान में दरारें पड़ गईं। सामान क्षतिग्रस्त हो गया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शाही के सुमित शर्मा पुत्र उमेश चंद्र शर्मा के करीब 14 परिजन शुक्रवार की सुबह घर में सो रहे थे। सुबह 5.40 बजे अमित की पत्नी उठकर रसोई में गईं। अचानक मकान में ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज चार सौ मीटर तक सुने जाने की चर्चा है।घटना में सुमित की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पंखा आदि क्षतिग्रस्त हो गए। रसोई की चौखट दूर जा गिरी। दीवारों में दरारें पड़ गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम निधि शुक्ला तहसीलदार,आशीष कुमार सिंह, सीओ अजय कुमार,एसओ आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को बरेली भेज दिया। बरेली से महिला ...