बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: शाही,संवाददाता। शाही कस्बे में गत शुक्रवार की सुबह गैस रिसाव से रसोई की चिमनी में हुए जोरदार धमाके में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। शाही कस्बा में गत शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे सुमित शर्मा के घर में गैस रिसाव होने से चिमनी में जोरदार धमाका हुआ था। धमाके की आवाज 500 मीटर तक सुनी गई थी। रसाई में दूध गर्म करने को गैस चूल्हा जलाते समय हुए धमाके में अमित शर्मा की 35 वर्षीय पत्नी राधा गंभीर रूप से झुलस गई थीं।परिजन आनन-फानन में घायल को बरेली के अस्पताल ले गए थे। बरेली से राधा को दिल्ली रेफर कर दिया गया था। दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार को इलाज के दौरान राधा की मौत हो गई। सूचना से घर मे...