Bareily News: शाही में हरे पेड़ काटे, ट्रैक्टर ट्राली सीज
बरेली, जुलाई 12 -- Bareily News: क्षेत्र में कुछ लोगों ने हरे पेड़ की काट लिए। वन विभाग की टीम ने मौके से लकड़ी से भरी ट्रॉली सीज कर दी। तीन लोगों पर वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। शाही के संजीव ने अपने बाग के पांच पेड़ शाही निवासी इंद्रपाल उर्फ वीरेंद्र ठेकेदार को बेच दिए। ठेकेदार ने बिना अनुमति के एक पेड़ जामुन, दो पेड़ नीम और दो आम के कटवा दिए। ठेकेदार विक्रमपुर निवासी फैजान की ट्रैक्टर-ट्रॉली में काटे पेड़ों की लकड़ी भरकर ले जा रहे थे। वन विभाग की टीम शुक्रवार शाही-शेरगढ़ रोड के रामपुरा चौराहे के पास लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। टीम ने ट्रॉली सीज कर दिया। रेंजर संतोष कुमार मठपाल ने बताया विभाग ने संजीव, इंद्रपाल उर्फ वीरेंद्र और फैजान पर वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। कटी लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। कार्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.