Bareily News: शाही में ई रिक्शा में लगी आग, आधा घंटा बाधित रहा ट्रेफिक
बरेली, नवम्बर 18 -- Bareily News: शाही मंगलवार की शाम सड़क पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब रिकवरी वैन शेरगढ़ के कुड़का से खींचकर ले जाया जा रहा ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ई-रिक्शा धू-धूकर जलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रिकवरी वैन ई-रिक्शा को खीचकर ले जा रही थी। इसी दौरान ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा ई-रिक्शा जलकर खाक हो गया। आग के कारण करीब आधा घंटा तक यातायात बाधित रहा। इस बीच सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। सूचना पर शाही पुलिस के साथ राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति को संभाला। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ई-रिक्शा पूरी तरह जल गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.