बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरेली। शहर की हवा में प्रदूषण फिर तेजी से बढ़ने लगा है। दो दिन पहले तक एयर क्वालिटी इंडेक्स 50 के आसपास था लेकिन बीते दो दिन से एक्यूआई 100 पार हो गया है। बुधवार को भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 102 से अधिक रिकार्ड किया गया। ऐसे में दीवाली पर होने वाली आतिशबाजी के चलते इसके और बढ़ने की आशंका है। एक्यूआई 100 से अधिक होना सांस, अस्थमा और फेफड़े की बीमारी के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है। बुधवार को दिन में हल्की धूप रही लेकिन शाम होने के साथ ही धुंध छाने लगी। इसका असर दृश्यता पर भी पड़ा। यह भी पढ़ें- Delhi News: मौसम: आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट, गिरेगा पारा बुधवार को शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 102 से अधिक रिकार्ड किया गया। ऐसा हवा में पीएम-10 और पीएम-2.5 की मात्रा बढ़ने पर होता है। शहर में प्रदूषण नियंत्रण बोर...