बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: ऑल इंडिया शिया समाज ने शानू काजमी को बरेली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद कसीम रिजवी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में राष्ट्रीय महासचिव मौलाना जफरुल हसन जलालपुरी ने उन्हें बधाई दी। शानू काजमी सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और सभी धर्मों के लोगों के लिए काम करते हैं। शानू काजमी का कहना है कि वह अपने समाज के साथ सभी धर्मों के लोगों के हित में काम करेंगे। उनके पिता सफदर अली काजमी, जफर अब्बास नकवी, हाजी अजहर अब्बास नकवी और अदनान अब्बास नकवी समेत शिया समुदाय के लोगों ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...