बरेली, नवम्बर 29 -- Bareily News: बरेली। ओवरटेक करने को रास्ता न मिलने पर दबंगों ने पीछा करके एक परिवार की कार रुकवा ली और उनके साथ मारपीट की। इस मामले में थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीबीगंज के गांव सनैया रानी निवासी शारिक अंसारी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह अपने परिवार के साथ पीलीभीत बाईपास स्थित मन्नत लॉन में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात करीब 11:45 वह कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बीसलपुर चौराहे की रेड लाइट पर एक कार ने उनकी कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया लेकिन जगह न मिलने के कारण नाकाम रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने पीटा इस पर कार सवार युवकों ने उनका पीछा किया और कुछ आगे जाकर अपनी गाड़ी सामने लगाकर उनकी कार रोक ली। आरोप है क...