Bareily News: शादी में गया था परिवार, घर में लाखों की चोरी
बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: सिरौली। नगर के मोहल्ला प्यास में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के सभी लोग शादी समारोह में गए थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला प्यास के धर्मपाल ने बताया कि सोमवार को उनके तहेरे भाई के घर पर शादी थी। परिवार के सभी लोग शाम को शादी में शामिल होने गए थे। रात करीब 12 बजे के बाद जब वे वापस लौटे तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के ताले टूटे थे। जांच करने पर पता चला कि चोर घर में रखे चार रुपये नकद और करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। सूचना मिलते ही सिरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। नगर सिरौली में पिछले दो महीनों में कई चोरियां हो चुकी हैं। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.