बरेली, जुलाई 4 -- Bareily News: बहेड़ी। युवती की शादी हो जाने के बाद चैट और अश्लील फोटो पति को भेजने की धमकी देकर प्रेमी ने प्रेमिका को ब्लैकमेल कर संबंध बना लिए। प्रेमी की इस करतूत पर प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इलाके की एक युवती का कहना है कि शादी से पहले शीशगढ़ निवासी युवक फैसल से उसके संबंध थे। अब उसकी शादी हो चुकी है। लेकिन उसका प्रेमी उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है। अब वह शादी से पहले की चैटिंग और अश्लील फोटो पति को भेजने की धमकी दे रहा है। जिससे वह तनाव ने आ गई है। वह उसे ब्लैकमेक कर उसे उत्तराखंड के एक होटल में ले गया और उसने उसकी मर्जी के खिलाफ उससे संबंध बनाए। पति को चैट और अश्लील फोटो भेजने की धमकी से युवक उसे लगातार मानसिक तनाव दे रहा है। युवती ने शीशगढ़ के रहने वाले पूर्व प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है...