बरेली, जुलाई 7 -- Bareily News: साइबर अपराधी ने खुद के लंदन का निवासी बताकर युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और शादी के लिए उसके गांव आने की बात कहकर 50 हजार की ठगी कर ली। अब आरोपी का साथी पुलिसकर्मी बनकर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार की डिमांड कर रहा है। पीड़िता ने थाना बिथरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिथरी क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि करीब तीन माह पहले इंस्टाग्राम पर विपिन गुप्ता नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। बातचीत बढ़ने पर उसने खुद को लंदन का निवासी बताया और भारत आकर शादी करने की बात कही। टिकट बुक कराने के नाम पर आरोपी उससे आधार कार्ड की फोटो भी ले ली। एक दिन आरोपी ने फोन किया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गया है, लेकिन चेकिंग के नाम पर रोकने की बात कहते हुए पेनाल्टी जमा करने के लिए 12 हजार रु...