बरेली, जुलाई 22 -- Bareily News: एक अस्पताल में काम करने वाली एक विधवा महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जबरन गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ​देवचरा की एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दो साल पहले उसके पति की बीमारी से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वह आंवला के एक अस्पताल में वार्ड आया का काम करने लगी। आरोप है कि मार्च में उसकी मुलाकात मऊचन्दपुर गांव के युवक से हुई। व्यक्ति ने पीड़िता को सहारे और शादी का झांसा देकर एक पेट्रोल पंप के पास बने एक कमरे में कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि उसे जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद जुलाई में आरोपित ने शादी करने से इंकार कर दिया। विरोध करने पर...