बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: ​आंवला। थाना परिसर की एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर फुसलाकर ले जाने, होटल में दुष्कर्म करने और विरोध करने पर पति-पत्नी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर के एक मोहल्ले की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जून 2026 में वह अपने मायके दूसरे जिले के थाने के अंतर्गत एक गांव गई थी। आरोप है कि पूर्व से परिचित एक व्यक्ति संजय ने उसे फोन करके एक कस्बे में बुलवाया। इसके बाद आरोपी उसे गाड़ी में बैठाकर एक अज्ञात होटल में ले गया। पीड़िता का आरोप है कि होटल में आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। बाद में जब महिला को अपने साथ हुए धोखे का अहसास हु...