बरेली, सितम्बर 14 -- Bareily News: क्योंलडिया। गांव की कक्षा दस की नाबालिग छात्रा से युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। वह उसे छोड़कर फरार हो गया। रिपोर्ट छात्र के पिता की ओर से थाना क्योलड़िया में दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक छात्रा की इंस्टाग्राम पर रुद्रपुर की आवास विकास कालोनी निवासी दीपक मंडल से दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। आरोप है कि करीब दो माह पूर्व दीपक छात्रा को बहला-फुसलाकर टनकपुर की एक धर्मशाला में ले गया। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। परिजनों ने छात्रा की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। आरोप है कि 10 सितंबर को आरोपी छात्रा को फतेहगंज पुल पर छोड़कर च...