Bareily News: शातिर ने ग्रामीण के एकाउंट से उड़ाए 1.96 लाख रुपए
बरेली, जुलाई 22 -- Bareily News: शातिर ने ग्रामीण के पीएनबी के एकाउंट से एक ही दिन में चार बार में 1.96 लाख रुपए यूपीआई से ट्रांसफर कर दिए। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव रइयानगला निवासी फईम पुत्र इकरार का पीएनबी में एकाउंट है। गत 19 जुलाई को अज्ञात शातिर ने उनके एकाउंटर से 2.11 बजे से 2.15 बजे के बीच यूपीआई से चार बार में एक लाख छयानवे रुपए ट्रांसफर कर निकाल लिए। शातिर ने हर बार 49000 रुपए ट्रांसफर किए। बैंक का मैसेज मोबाइल पर आने पर ग्रामीण को मामले की जानकारी हुई। यह भी पढ़ें- Garhwa News: मोबाइल चोरी के बाद खाते से 1.38 लाख की साइबर ठगी, पीड़ित ने थाने में की शिकायत फईम ने साइवर ठगी करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.