Bareily News: शातिर ने खाते से उड़ाए 3.81 लाख रुपए
बरेली, जुलाई 15 -- Bareily News: शाही। पुलिस ने साइबर फ्रॉड के आरोप में गांव बल्लिया के लालजीत पुत्र रामनारायण पर मुकदमा दर्ज किया है। उप निरीक्षक प्रवीण कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। आरोपी के यूको बैंक खाते के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर आठ शिकायतें दर्ज थीं। आरोपी ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर अलग अलग लोगों के एकाउंट से कुल 3,81,420 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा कर निकाल लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर खाता फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू की है। यह भी पढ़ें- कई राज्यों में साइबर ठगी करने वाले म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश यह भी पढ़ें- 1.26 करोड़ की ठगी में पुलिस ने किया मुकदमा यह भी पढ़ें- साइबर ठगों को ठगी के लिए खाते देने वाले 14 लोगों पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.