बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के किच्छा-पंतनगर रेलवे स्टेशन के बीच क्रासिंग संख्या- 46/स्पेशल (शांतिपुरी) इंजीनियरिंग अनुरक्षण कार्य होगा। जिसके चलते 09 सितंबर को रात्रि 20.00 बजे से अगले दिन 10 सितंबर को प्रातः 06.00 बजे तक उक्त समपार सड़क यातायात हेतु बन्द रहेगा। समपार का वैकल्पिक मार्ग समपार संख्या- 47/बी गोल गेट से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...