बरेली, नवम्बर 29 -- Bareily News: आंवला। नगर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कोतवाल बीनू सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च नगर के मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले चौराहों और संवेदनशील इलाकों से गुजरा। ​मार्च के दौरान पुलिस ने जनता से संवाद किया तथा वाहनों की सघन चेकिंग की। ​फ्लैग मार्च में कोतवाल बीनू सिंह, एसआई राजेश रावत, शिवम चौधरी, शुभम चौधरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...