बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: शीशगढ़। गांव बूची में रविवार को कार्यकर्ता नूरहसन राहुल गुर्जर, सनी, सत्येंद्र गुर्जर, फईम के द्वारा शिशु एवं बाल वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कराई। शिशु वर्ग 3000 मीटर की दौड़ में शहजिल अंसारी प्रथम, रंजीत द्वितीय एवं लक्ष्यवीर तृतीय, स्थान प्राप्त किया। 1500 शिशु वर्ग में बिलाल अंसारी प्रथम, धर्मेंद्र राठौर द्वितीय एवं अर्जुन तृतीय रहे। 500 शिशु मीटर वर्ग में कुलदीप प्रथम स्थान, नितिन द्वितीय स्थान एवं महादेव तृतीय स्थान पर रहे। विजयी युवाओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में चरण सिंह, राहुल गुर्जर, सत्येंद्र गुर्जर और सनी, नूरहसन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...