बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: बहेड़ी। शरारती तत्वों ने भिलईया गांव में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। वहां से सोलर पैनल, फ्रीजर तोड़कर पैनल की बैट्री चोरी कर ले गए। घटना के बाद बसपा से जुड़े लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रधान की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को उठाया है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों ने देखा कि आंबेडकर पार्क में लगी भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा और दाहिना हाथ खंडित था। पार्क में चहारदीवारी नहीं है। यह भी पढ़ें- Bareily News: शरारती तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी यहां लगे सोलर और फ्रीजर तोड़कर सोलर की बैट्रिया भी चुरा ले गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसडीएम गोपाल शर्मा, सीओ अरुण कुमार...