बरेली, सितम्बर 1 -- Bareily News: बहेड़ी। शरारती तत्वों ने भिलइया गांव में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। घटना के बाद वहां बसपा से जुड़े लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंच गए। घटना सोमवार की रात किसी समय की बताई जाती है। गांव मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों ने अंबेडकर पार्क में लगी भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। प्रतिमा का चश्मा और दाहिना हाथ खंडित कर दिया। अम्बेडर पार्क में चहारदीवारी नहीं है। जिस वजह से किसी ने हरकत कर दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर एसडीएम गोपाल शर्मा,सीओ अरुण कुमार और प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद बसपा से जुड़े गंगा राम मौर्य, मास्टर केहरी सिंह, राम दास कश्यप आदि पहुंच गए और मूर्ति खंडित करने वालों का पता लगाक...