बरेली, सितम्बर 16 -- Bareily News: भमोरा। शराब को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव बागरपुर के चोखे लाल ने बताया कि परिवार के एक व्यक्ति ने रोजाना की तरह मंगलवार को भी शराब पी थी और वह नशे में गाली गलौज करने लगा। जिसे लेकर कुछ लोगों से उसकी कुछ कहा सुनी हो गई तो लोगों ने मामला शांत कर दिया था। बुधवार की सुबह दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए फिर भिड़ गएए जिसमें एक पक्ष के तीन तथा दूसरे तरफ के दो लोग घायल उप निरीक्षक अनोज कुमार सिंह ने बताया कि शराब के नशे में विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...