बरेली, सितम्बर 11 -- Bareily News: फोटो 01- आंवला थानाक्षेत्र के गांव कसूमरा में शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया 02- कसूमरा में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाओं को अधिकारियों ने समझाया

महिलाओं का प्रदर्शन आंवला। शराबियों के द्वारा छेड़छाड़ और अभद्रता से तंग आकर महिलाओं ने शराब की दुकानों को हटाने की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।

दुकानों का प्रभाव ​गांव कसूमरा में देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानें आमने-सामने हैं। गांव की महिलाओं का आरोप है कि दुकानों के कारण गांव का माहौल खराब हो चुका है। दुकान संचालक नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम शराब पिलाते हैं। दिनभर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं और युवतियों पर शराबी फब्तियां कसते हैं। आए दिन छेड़छाड़ और अभद्र...