Bareily News: शराबी पति की पिटाई से परेशान महिला ने खाया जहरीला पदार्थ
बरेली, अगस्त 3 -- Bareily News: फरीदपुर। पति की पिटाई से परेशान महिला ने रविवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में महिला को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।फरीदपुर के ग्राम औरंगाबाद निवासी नारायण सिंह अक्सर पत्नी के साथ मारपीट कर रहे थे। रविवार को उनकी 30 वर्षीय पत्नी लज्जावती ने परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसके परिजनों ने उसे आरके इंस्टीट्यूट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। आरोप है कि लज्जावती का पति नारायण सिंह शराब पीने का आदी है। आए दिन अक्सर शराब पीकर घर में आकर उसके साथ मारपीट करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.