बरेली, जुलाई 26 -- Bareily News: पीड़ित ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर दी रामेश्वर के खिड़की काटकर घुसे चोरशीशगढ़, संवाददाता।थाना क्षेत्र के गांव में बीती रात्रि चोरों ने तीन घरों में चोरी का प्रयास किया। ग्रामीणों ने थाने में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।गांव गुलड़िया के कृष्णपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शनिवार रात्रि में चोर उनके मकान की दीवार में नकब लगाकर घर में घुस गए। घर में चहल-पहल देखकर चोर भाग गए। रात में रामेश्वर दयाल के घर की खिड़की की जाली काटकर घर में घुस गए । अचानक जागने पर चोर भाग गए। चोर भूरा के मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए। लेकिन चोरों को उल्टे पैर लौटना पड़ा। पीड़ित ग्रामीणों ने कार्रवाई को पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक घर में चोरी का प्रयास किया था। भनक लगने पर लोगों ने पीछाकर ...