बरेली, अगस्त 2 -- Bareily News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मंडलीय युवा इकाई ने अध्यक्ष शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में एसपी सिटी मानुष पारीक से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांवड़ यात्रा के दौरान चौपुला, श्यामगंज और महादेव पुल समेत प्रमुख मार्गों पर चाइनीज मांझे व पतंगबाजी पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई। एसपी सिटी ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। समित अग्रवाल, मुकुल मित्तल , कपिल चन्दानी, हर्ष गुप्ता, रचित जायसवाल, छत्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: श्रावण मास की तैयारियों को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- Moradabad News: कांवड़ियों की सेवा करेंगे व्यापारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...