बरेली, जुलाई 22 -- Bareily News: चोरों ने व्यापारी नेता की मां के बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लिए। इस मामले में थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना ने बताया कि उनकी मां प्रेमनगर के मोहल्ला कानूनगोयान भूड़ में रहती हैं। सोमवार को उनकी मां घर में ताला डालकर हरिद्वार गई थीं। मंगलवार सुबह घर का ताला टूटा देख आसपास के लोगों ने शोभित को सूचना दी तो वह पहुंचे। चोर करीब 80-85 हजार रुपये की नकदी, सोने की तीन अंगूठी व कुछ चांदी के जेवरात चोरी करके ले गए हैं। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी घटना को लेकर शोभित सक्सेना ने जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, मनोज अरोरा, अमरजीत बख्शी, दानिश जमाल, मनोज खंडेलवाल व राजकमल आदि के स...