Bareily News: वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: नाथ नगरी के राजा सेवा समिति के संयोजन में आयोजित होने वाले कुटुंब श्री गणेशोत्सव एवं कुटुंब सनातनी वैवाहिक परिचय सम्मेलन (कुटुंब संगम) की तैयारियों को लेकर रविवार को खत्री धर्मशाला में विशेष बैठक हुई। इसमें सम्मेलन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार और कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता उपसमिति अध्यक्ष किरण कटारिया ने की। उन्होंने बताया कि विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने अधिक से अधिक परिवारों से पंजीकरण कराकर इस सामाजिक पहल को सफल बनाने की अपील की। बैठक में आशा कपूर, सरिता दुबे, रश्मि मेहरोत्रा, कमल टंडन, विकास मेहरोत्रा, विवेक कक्कड़, पंकज कक्कड़, शिव कक्कड़, मुनीश कुमार एडवोकेट, राजगोपाल खट्टर और मीडिया प्रभारी अमित अरोड़ा सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.