बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के माधौपुर माफी गांव में जमीन संबंधी शिकायत करने जा रहे बुजुर्ग के साथ मारपीट और घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी बबली पत्नी अकील ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया बुधवार की सुबह उनके ससुर जुम्मी पुत्र मजीद जमीन संबंधी शिकायत लेकर थाने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में उन्हें लाठी-डंडों से पीटा गया। इसके बाद आरोपी घर में घुस आए और वहां मौजूद महिलाओं के साथ भी मारपीट की।बबली का आरोप है आयूब, हशनैन पुत्रगण नत्थू तथा हसमुद्दीन, कलीम और नत्थू ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। आयूब और हशनैन पर उनके साथ अभद्रता करने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के स...